Home latest पूर्व मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने सपोटरा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

पूर्व मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने सपोटरा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

करौली, संवाददाता: नवीन शर्मा

करौली। पूर्व कांग्रेस कैबिनेट मंत्री रमेश चंद्र मीणा सपोटरा क्षेत्र के दौरे पर गए और उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पंचायत समिति में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का मामला उठाया।

रमेश चंद्र मीणा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में गलत तरीके से SFC मद से 36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत राज की राशि को शहरी निकाय में खर्च किया गया, जो नियमों के खिलाफ है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सहायक विकास अधिकारी को नियम विरुद्ध बीडीओ का पदभार सौंपा गया।

पूर्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे कलेक्टर और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे और इस मामले की जांच कराएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version