लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गोविंद देवजी मंदिर के विकास के लिए पैसा नहीं—खाचरियावास
“BJP सरकार शराब के पौवे बाँटने में व्यस्त, प्रदेश की हालत बेहाल—जनता वोट से देगी करारा जवाब: खाचरियावास”
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेसवार्ता अपने निवास स्थान पर की निकाय चुनाव के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रोड शो कर रहे हैं लेकिन पिछले ढाई साल में राजस्थान के कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को रोड शो करने के बजाय जनता को प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर जवाब देना चाहिए राज्यसभा में दावा किया कि राजस्थान में रेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं प्रदेश इस मामले में देश में नंबर वन हो गया है उन्हें कहा कि जनता सरकार से सवाल पूछ रही है और चुनाव में उसका जवाब वोट से दिया जाएगा
भाजपा सरकार दारू बाटने का काम कर रही है
खाचरियावास ने कहा कि चुनाव के दौरान शराब बीजेपी खुले आम बांट रही है पिछले चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में बीजेपी के लोग शराब बांट रहे हैं दावा किया कि कुछ लोग शिकायत की है उन्हें पूरी बोतल देने के बचाए पौवे दिए जा रहे हैं खाचरियावास ने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया कि वह अंग्रेजी शराब की पूरी बोतल मांगते हैं लेकिन उन्हें देसी शराब दी जा रही है
चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरीके सेचौपट
पूर्व मंत्री ने प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने दावा किया कि सरकारी अस्पताल में 22 महिलाओं की मौत हुई इलाज के दौरान 5 महिलाएं आंखों की रोशनी हो बैठी उन्होंने सात महिलाओं की किडनी फेल होने का भी दावा किया खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में मरीजों को नकली दवाइयां दी जा रही है जिससे बीमारी ठीक होने के बजाय मरीजों की स्थिति और खराब हो रही है खाचरियावास ने कहा कि जनता इन मुद्दों को भूलेगी नहीं और चुनाव में बीजेपी को इसका जवाब देगी
जयपुर के तीन इलाकों पर सवाल
खाचरियावास ने मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर भी निशाना साधना ने कहा कि मुख्यमंत्री राजधानी में रोड शो कर रहे हैं लेकिन सांगानेर में रोड शो नहीं हो रहा है जबकि वहाँ सड़कों की हालत खराब है उन्होंने डिप्टी सीएम दिया कुमारी और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के विधानसभा क्षेत्र का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों में भी हालत खराब है खाचरियावास के मुताबिक राजधानी जयपुर के इन क्षेत्रों में जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है
खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान आने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की फ़ौज होने बचाने में जुट जाती है अपने पुराने बयान का जिक्र करते हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शराब पीने और मलाई के लड्डू खाने की बात कहने में कोई अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया खाचरियावास ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री दूध और लस्सी नहीं पीते तो क्या पीते हैं भाजपा नेताओं को हर बात में शराब इसलिए नजर आती है क्योंकि उन्हें उनके मुताबिक प्रदेश शराब बाटने में काम किया जा रहा है
दिया कुमारी की टिप्पणी पर भीपटवार
डिप्टी सीएम दिया कुमारी की ओर से जनता को औकात में रहने की नसीहत दिए जाने के बयान पर भी खाचरियावास ने कहा कि जनता अपनी औकात में है लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ये याद रखना चाहिए कि वे जनसेवक है खाचरियावास ने कहा कि वह अब राजकुमारी नहीं बल्कि जनसेवक बनकर जनता के बीच में काम करना चाहिए और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता की सुविधा देनी चाहिए
गोविंद देव जी के 100 करोड़ आईआई की पार्टी के लिए दिए भाजपासरकार ने
खाचरियावासने कहा कि आराध्या गोविंद देव जी के विकास के लिए प्रस्तावित 100 करोड रुपए आई का आयोजन में खर्च कर दिए कहा कि अगर यह पैसा गोविंद देव जी मंदिर पर विकास पर खर्च किया जाता तो रोजाना मंदिर आने वाले हजारों लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकती थी उन्होंने सरकार सवाल किया कि जयपुर में आईफा कराने से आम जनता को आखिर क्या मिला
बीजेपी के खिलाफ वोट से सरकार नहीं गिरेगी
खाचरियावास ने कहा कि इस निकाय चुनाव में बीजेपी के खिलाफ वोट देने से ना तो बीजेपी सरकार गिरेगी और ना ही मुख्यमंत्री की कुर्सी जाएगी लेकिन जनता अगर बीजेपी के खिलाफ मतदान करती है तो ढाई साल में अटके विकास कार्य को गति मिलेगी और सरकार को जनता की सुनवाई करनी पड़ेगी खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार भी खड़े कर रही है उन्होंने कहा कि जयपुर के हालात प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब है और इसके बावजूद मुख्यमंत्री रोड शो के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं खाचरियावास ने कहा कि रोड शो में भाजपा कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री पर फूल बरसायेंगे , लेकिन शहर की समस्याएं से जूझ रही जनता इस अपमान के तौर पर देख रही है इसका जवाब चुनाव में वोट के जरिए देगी!