Home crime राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने का आरोपी राज सिंह गिरफ्तार

राज सिंह का नहीं है करणी सेवा से कोई कनेक्शन भाजपा को लेकर भी असमंजस

राज सिंह के खिलाफ कोटा उद्योग नगर थाने में है आपराधिक मुकदमे दर्ज

कांग्रेस ने बताया भाजपा पदाधिकारी बड़े नेता का समर्थक

जयपुर -कोटा। आखिर कौन है वो शख्स जिसका एक वीडियो वायरल होने से देश की सियासत गर्मा गई। आखिर वो कौन है जो दे रहा है कांग्रेस के सबसे दिग्गज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी।  ये ही नहीं उसने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के चैंबर में नारेबाजी करने वाले सभी 25 सांसदों के घरों में भी तोड़फोड़ करने की धमकी।  क्या है इस पूरे मामले का राजस्थान से कनेक्शन, क्या है उसका पोलिटिक्ली या आपराधिक कनेक्शन  हैं जिसके एक वीडियो से संसद से लेकर सड़क तक भूचाल आ गया।  देश के कौन से बड़े नेता का नाम लेकर वह प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के सांसदों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जो अपने आप को बता रहा था भाजपा और करणी सेना का पदाधिकारी बता  रहा था। लेकिन श्री राजपूत करणी सेवा ने साफ इनकार कर दिया की धमकी देने वाले का करणी सेवा से कोई वास्ता नहीं है बताया जा रहा है कि हाल ही में उसका नाम भाजपा के प्रवक्ता पदाधिकारी की सूची में आया था लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है पुलिस ने आरोपी को कोटा से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

गुरुवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक धमकी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया X पर शेयर किया और कहा कि वीडियो जारी करने वाला भाजपा और संघ से जुड़ा हुआ है जो तथाकथित करणी सेना का पदाधिकारी बताते हुए राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी दे रहा है। ये एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साजिश है क्योंकि भाजपा अपने लोगों को आगे करके कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ ऐसा नॉरेटिव तैयार करती है और फिर माहौल बनाने के बाद उनकी हत्या की साजिश रखती है पवन खेड़ा के एक पर किए गए ट्वीट के बाद पूरे देश की सियासत में हलचल मच गई एक्स का बयान वायरल होने लगा और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया पवन खेड़ा ने सीधा सा इसके लिए आरएसएस और भाजपा को दोषी  ठहराया र और कहा भाजपा और आरएससी इस तरह के लोगों को पोषित करती है जो विरोधी विचारधारा के लोगों को मारने पीटने की धमकी देते हैं ऐसे में लोकतंत्र कैसे बचेगा एक पर आए इस बयान के बाद सियासत में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू  हो गया।

राज सिंह आमेरा भाजपा  नेता या  करनी सेना का सदस्य ?

कोटा के रहने वाले राज सिंह आमेरा ने हीं एक वीडियो जारी किया जहां राज सिंह बैठा है उसके पीछे दो तस्वीर लगी हुई है पीएम नरेंद्र मोदी की और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  की। राज सिंह अपनी धमकी  कि शुरुआत में ही दो नेताओं की जय बोलता है जिसमें पीएम मोदी और ओम बिरला।  उसके बाद शुरू करता है कि जिस तरह से संसद में कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कैबिन में  घुघुसकर गाली दी   है उसका जिम्मेदार राहुल गांधी है।  क्योंकि राहुल गांधी ही कांग्रेस सांसदों को ओम बिरला के खिलाफ भड़का रहा है, तो मैं चेतावनी देता हूं कि हम भाजपा कार्यकर्ता और करनी सैनिक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसका मुंह तोड़ जवाब देंगे।  हम कांग्रेस के 25 सांसदों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ करेंगे और नहीं मानने राहुल गांधी के घर में घुसकर गोली मार देंगे । पुलिस चाहे तो मुझे गिरफ्तार कर ले । बस यही बयान सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गया और इसी वीडियो को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक पर वायरल करते हुए भाजपा और आरएसएस के नेताओं को   आड़े हाथ लिया। बताया जा रहा कि आरोपी राज सिंह  भाजपा पदाधिकारी है कोटा में रहने के कारण वह ओम बिरला का समर्थन है जिसके चलते कांग्रेस थे इसे बड़ा मुद्दा बना दिया।

श्री राजपूत करणी करणी सेनानी झाड़ा पल्ला

धमकी देने वाला शख्स जो अपने आपको भाजपा और करणी सेना से जुड़ा बता रहा था लेकिन श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना ने आरोपी से पल्ला झाड़ लिया.।  मकराना बोले करणी सेना की विचारधारा किसी की हत्या करने या मारपीट करने की नहीं है।  हमारा किसी से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन किसी को जान से मारने की धमकी देने की सोच करणी सेना की नहीं हो सकती.। इस तरह की घटिया मानसिकता के लोग हमारे सदस्य नहीं हो सकते अन्य पदाधिकारी बन सकते हैं करणी सेवा जितना सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का करती है उतना ही सम्मान राहुल गांधी का भी करती है इस पूरेे प्रकरण से और इस विवाद से करणी सेना का कोई लेना देना नहीं है।

भाजपा  पदाधिकारी  है  या नहीं  कोई  अधिकृत  बयान  नहीं  आया 

श्रीकरणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान आने से साफ हो गया कि आरोपी का करणी सेना से कोई लेना- देना नहीं था और आरोपी करणी सेना के नाम से कैसे एक राष्ट्रीय पार्टी के सबसे बड़े नेता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। लेकिन अभी तक किसी भी भाजपा नेता ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि आरोपी भाजपा का पदाधिकारी है या नहीं, ना तो जयपुर से, न प्रदेश कार्यालय से और न ही कोई अधिकृत बयान जारी हुआ।  हां कांग्रेस के लोग जरूर आरोप लगा रहे हैं कि आरोपी भाजपा का पदाधिकारी है। लेकिन पुलिस जांच में भी उसको किसी भी संगठन का सदस्य नहीं माना है। तो साफ बात है कि कहीं ना कहीं वह भाजपा और करनी सेना के नाम से धमकी दे रहा था लेकिन कोई भी व्यक्ति इतनी बड़ी धमकी बगैर किसी संरक्षण के नहीं दे सकता।

कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद कोटा पुलिस में आरोपी को पहले डिटेन किया, पूछताछ की है और गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड पता करने पर  कोटा के उद्योग नगर थाने में उसके खिलाफ चार-पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका किसी संगठन से संबंध नहीं बताया गया है। फिर भी पुलिस और जांच कर रही है करनी सेना ने भी उसे किसी भी तरह का वास्ता होने से इनकार किया है।   लेकिन जिस तरह की उसने राष्ट्रीय नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है, वह गंभीर अपराध है और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी कि आखिरकार उसने इस तरह का वीडियो क्यों बनाया क्यों जारी किया।

 

 

जैसे ही आरोपी का वीडियो वायरल हुआ कोटा पुलिस सक्रिय हुई और एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है… वह तो कोटा के उद्योग नगर थाने का आदतन अपराधी

एक  वीडियो  से सियासत में आया  भूचाल 

. कोटा से जारी वीडियो के बाद किस तरह से देश की सियासत में भूचाल आ गया और राजनीतिक पार्टियों में आप प्रचार रूप का दौर चला ।  विपक्ष को सत्ता पक्ष को घेरने का मौका दिया । किस तरह से सांसद हो या  विधानसभा सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच में आरोप प्रत्यारोप के दौर चलते रहते हैं। लेकिन इन आरोप प्रत्यारोप को नेताओं के समर्थक आपसी प्रतिष्ठा से जोड़ लेते हैं ,या आपसी लड़ाई समझ लेते हैं और परिणीति ऐसी होती है जब कई बार कार्यकर्ता जोश जोश में इस तरह  सोशल मीडिया पर हीरो बनने के चक्कर में बयान बाजी कर देते हैं और अंजाम फिर गिरफ्तारी तक पहुंचता है, जो सही नहीं है। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि आरोपी भाजपा का पदाधिकारी है लेकिन वह किसी बड़े नेता का समर्थन तो जरूर है जिसके दम पर उसने यह धमकी दी और अब गिरफ्तार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version