Home latest जोधपुर की 6 नगर पालिकाओं में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह

जोधपुर की 6 नगर पालिकाओं में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर जिले की छह नगर पालिकाओं में आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

जोधपुर जिले की पीपाड़ शहर, बिलाड़ा, भोपालगढ़, मथानिया, तिंवरी और बालेसर नगर पालिकाओं में मतदान कराया जा रहा है। मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी मतदान प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं।

वहीं, मथानिया नगर पालिका की बात करें तो यहां कुल 14 हजार 310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका के 25 वार्डों में 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल जोधपुर जिले की सभी छह नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। वहीं, प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version