लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के बड़ा मंदिर में चारभुजा नाथ को अक्षय तृतीया को लेकर पोड़ावना ग्रुप द्वारा छप्पन भोग लगाया गया। पुजारी विकास पाराशर ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और चारभुजा नाथ को स्वर्ण रजत की पोशाक पहनाई गई थी। शाम को महाआरती की गई। और अंत मे प्रसाद वितरित किया गया। पुजारी संदीप पाराशर ने बताया कि भक्तों द्वारा भजनों की विशेष प्रस्तुती दी गई और भजनों पर सामूहिक नृत्य किया। इस अवसर पर ग्रुप के शिव राठी, गोपाल सोमाणी, रामसहाय लढ़ा, महेश कचोलिया, जगदीश लाहोटी, राकेश सोमाणी, भंवर वैष्णव, गौरव कसारा, सुरेश नागोरी, दामोदर तापड़िया, भंवर शर्मा, शिव बिरला, निर्मल सोनी, विनोद शर्मा, कैलाश लढ़ा, राधा सोमाणी, कौशल्या कसारा, सरोज , हरि प्रकाश का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान बालमुकंद राठी, प्रह्लाद भदादा, कैलाश चन्द्र कालिया, दिनेश शारदा, लादूलाल बाहेती, विवेक पटवारी सहित कई भक्त मौजूद रहे।
