लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिरोही/पिंडवाड़ा। कस्बे के गांधी पार्क के पास स्थित एक टेंट हाउस में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पिंडवाड़ा थाना से महज 50 मीटर दूरी पर हुई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाने के प्रयास शुरू किए गए। आग की तीव्रता को देखते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट तथा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर बुलाया गया।
नगर पालिका की अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास तेजी से जारी हैं।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
