Home latest उनियारा में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई

उनियारा में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट – दुर्योधन मयंक, उनियारा

उनियारा। कस्बे में सवाईमाधोपुर रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास में सैनी-माली समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, संघर्ष और सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला।

समाज उत्थान में फुले दंपति का योगदान

शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी ने कहा कि महात्मा फुले ने न केवल माली समाज बल्कि पूरे समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उस समय जब शिक्षा का अभाव था, तब फुले दंपति ने विद्यालय खोलकर भेदभाव, छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ जनजागरण किया और शिक्षा के माध्यम से समाज में नई चेतना का संचार किया।

समाज की मांगों पर विचार की अपील

तेजपाल सैनी ने राजस्थान सरकार से माली समाज की विभिन्न मांगों पर विचार करने तथा महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी रखी।

बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे उपस्थित

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान तेजपाल सैनी, प्रधान सैनी, कन्हैयालाल सैनी, रामस्वरूप सैनी, बनवारी लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version