लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार डागा, नागौर
नागौर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी से अर्जित आय से बनाए गए एक आलीशान मकान को सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बहादुर सिंह उर्फ समीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पांचू में मामला दर्ज है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशे की तस्करी से कमाई गई राशि से नागौर कस्बे में करोड़ों का आलीशान मकान बना रखा था।
दिल्ली से आदेश की पुष्टि
थाना सुरपालिया थाना के फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा भी कन्फर्म कर दिया गया है। सीज किए गए मकान की बाजार कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन संकल्प – नशामुक्त नागौर के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी एवं डिप्टी एसपी खेमाराम बिजारणिया के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुमन और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पहली बड़ी कार्रवाई
सुरपालिया थाना पुलिस की यह पहली ऐसी कार्रवाई बताई जा रही है, जिसमें तस्करी से अर्जित संपत्ति को सीधे निशाना बनाया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा बेचकर समाज को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना मोबाइल नंबर 8784621201 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें।
इस कार्रवाई से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।