Home latest पीपल पूर्णिमा के मुहूर्त में रही विवाह समारोहों की धूम

पीपल पूर्णिमा के मुहूर्त में रही विवाह समारोहों की धूम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र सहित उनियारा शहर में सोमवार को वैशाख पूर्णिमा के अबूझ मुहूर्त में मांगलिक कार्यो एवं विवाह समारोहों की धूम मची रही। रघुनाथ मंदिर के रमेश जांगिड़ ने बताया कि लोगों ने पवित्र सरोवर व नदियों में स्नान कर भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने राम रघुनाथ मंदिर में भगवान विष्णु के रूप रघुनाथ जी की पूजा अर्चना कर पीपल पूर्णिमा की कथा श्रवण की। साथ ही पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर रक्षा सूत्र बांधा। एवं पीपल को वस्त्र व सुहाग की सामग्री भेंट की। इसी के साथ पीपल पूर्णिमा के अवसर पर शहर में विवाह समारोह को लेकर बाजार में दिनभर बैंड बाजे, डीजे के साथ दुल्हो की निकासी व बारात निकलती रही। अबूझ मुहूर्त में लोग गृह निर्माण, नीव मुहूर्त, गृह प्रवेश, व आभूषण क्रय विक्रय को लेकर व्यस्त नजर आए।पीपल पूर्णिमा को लेकर बाजार में रौनक नजर आई। विवाह स्थल टेंट, बैण्ड, घोड़ी, हलवाई आदि बुक रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version