Home education पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नागौर में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नागौर में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक बनाने और उनके अधिकारों की जानकारी देने के उद्देश्य से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नागौर में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश विक्रम सांखला रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए इंटरनेट और सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही विद्यालय में जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना की घोषणा की और विद्यार्थियों के लिए सुझाव एवं शिकायत पेटी लगाने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर काउंसलर दिनेश प्रजापत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। शिक्षिका दीपिका तिवारी के निर्देशन में कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने ‘स्कूल स्ट्रेस’ और कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने ‘साइबर सेफ्टी’ विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य एमआर गुर्जर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। अंत में वरिष्ठ शिक्षक शंकर बिहारी बागोरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. पल्लवी गोयल, महेश चंद मीणा एवं सोहन भारती का विशेष योगदान रहा। इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version