Home latest देवड़ा गांव में माइंस संचालकों के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

देवड़ा गांव में माइंस संचालकों के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

वैध वसूली और सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज

समदड़ी समदड़ी क्षेत्र के देवड़ा गांव में माइंस संचालकों के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

धरना सरपंच प्रतिनिधि केसाराम डांगी एवं उप सरपंच भंवरलाल बिश्नोई के नेतृत्व में किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइंस संचालकों द्वारा अवैध रॉयल्टी वसूली की जा रही है, जबकि पहले हुए समझौते में यह वसूली नहीं करने का निर्णय हुआ था।

ग्रामीणों के अनुसार, अब फिर से माइंस से निकलने वाले वेस्टिज मलबे पर प्रति ट्रैक्टर लगभग 400 रुपये अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं और फर्जी रसीदें दी जा रही हैं। रॉयल्टी नहीं देने पर ठेकेदारों द्वारा फर्जी मुकदमों में फंसाने और धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि माइंस संचालकों के वाहनों के लिए बाईपास रास्ता उपलब्ध होने के बावजूद भारी वाहन गांव के अंदर से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बिना सुरक्षा के बड़े पत्थरों से लदे ट्रक गांव में आवाजाही कर रहे हैं, जो कभी भी बड़ा हादसा कर सकते हैं।

मुख्य मांगें

  • माइंस वाहनों को केवल बाईपास मार्ग से संचालित किया जाए
  • गांव के अंदर से भारी वाहनों की आवाजाही तुरंत बंद हो
  • अवैध रॉयल्टी वसूली पर रोक लगे
  • ग्राम पंचायत भूमि पर डाले गए मलबे का अतिक्रमण हटाया जाए

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे माइंस संचालकों और ठेकेदारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाएंगे और आंदोलन को तेज करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version