लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकतांत्रिक परंपराओं को बताया प्रेरणास्रोत
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को राजस्थान विधानसभा में आयोजित विधायी गौरव यात्रा: पूर्व एवं वर्तमान सदस्य समागम कार्यक्रम के समापन सत्र में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन एवं राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र के अनुभवों, समृद्ध परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के संगम का मंच बना है। उन्होंने कहा कि विधायी गौरव यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी और लोकतंत्र की मजबूत नींव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान विधायक उपस्थित रहे।
समापन सत्र में प्रदेश की लोकतांत्रिक यात्रा, विधानसभा की गौरवशाली परंपराओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विचार साझा किए गए।