Home accident पटवारी की परीक्षा देने जाते समय बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने...

पटवारी की परीक्षा देने जाते समय बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर ,पति की मौत, पत्नी की हालात गंभीर

0

महिला के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

पति की हुई मौत ,खुद गंभीर घायल

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। पटवारी भर्ती परीक्षा देने आ रही महिला के सपनों पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह हुआ, जहां हाईवे पर ट्रक से टकराने पर बाइक सवार रघुनाथ गुर्जर की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मिठ्ठु गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

पत्नी को देने की पटवारी की परीक्षा केंद्र से पूर्व हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दंपती फागनों की ढाणी, शाहपुरा से बाइक पर सवार होकर जयपुर आ रहे थे। पत्नी को पटवारी भर्ती परीक्षा देनी थी, जिसकी पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित हो रही थी। महिला का परीक्षा केंद्र विद्याधर नगर स्थित नया खेड़ा में बना हुआ था। परीक्षा केंद्र की ओर आते समय अचानक तेज रफ्तार में ट्रक से उनकी बाइक को टकराई।

फागणों की ढाणी में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने रघुनाथ गुर्जर को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का इलाज जारी है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस की ओर से हादसे की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version