Home latest राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन

राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश, सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर रहेगा फोकस

जयपुर । राजस्थान की राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर में भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को कार्यक्रम में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, सरकार की उपलब्धियों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत करने और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि राज्य सरकार युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन के अनुरूप विकास की निरंतरता बनाए रखी जाएगी।

विकास योजनाओं और उपलब्धियों का होगा प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, पर्यावरण और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार ने गत तीन वर्षों में उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के माध्यम से वर्ष 2047 तक गांवों और शहरों के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश आज 30 योजनाओं में अग्रणी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षगांठ समारोह में सरकार की उपलब्धियों और विकास की गति को प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किया जाए। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रदेश में हो रहे बदलावों से रूबरू हो सकें।

युवाओं के लिए होंगी रोचक गतिविधियां

मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने महाराणा प्रताप, महाराजा सूरजमल, मां अमृता देवी और मीराबाई जैसी महान विभूतियों के जीवन और इतिहास से युवाओं को परिचित कराने के लिए प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवीन तकनीकों का उपयोग करते हुए युवाओं के लिए रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में आगंतुकों को राजस्थान में हो रहे बदलावों और भविष्य के विकास की झलक दिखाई जाए।

जिलों में भी आयोजित होंगी गतिविधियां

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न जिलों में भी गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करने और आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कार्यक्रम की तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleलाडपुरा के ग्रामीणों ने पेश की मानवता की मिसाल 
Next articleगहलोत ने खाद-बीज की दुकान पर किसानों को लूटा- भजनलाल
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version