लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ
सिरोही : दादी प्रकाशमणि अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन
ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित दादी प्रकाशमणि अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन का आगाज़ रविवार को आबूरोड के शांतिवन से हुआ। यह 22 किलोमीटर लंबी मैराथन माउंट आबू तक आयोजित की गई..। इसमे कई देशों के 3500 धावक हिस्सा लिया.।
यह रहे मौजूद
जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली, ब्रह्माकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा, बीके मृत्युंजय समेत वरिष्ठ पदधिकारियो ने झंडी दिखाकर रवानगी दी। माउंट आबू के ओम शांति भवन में इसका समापन हुआ। विजेताओं को पुरष्कृत किया गया।
मैराथन के दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। हर आयु वर्ग के लोगो ने इस मेराथन दौड़ में भाग लिया। सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफ़िक बंद रहा और पुलिस जवान तैनात रहें.