Home crime होंडा शोरूम नकबजनी का 9 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

होंडा शोरूम नकबजनी का 9 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कामधेनु सर्किल के निकट स्थित होंडा मोटरसाइकिल शोरूम में हुई नकबजनी के मामले में 9 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को उनियारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना अधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि 14 जुलाई 2025 को इमरान पुत्र कमरुद्दीन, निवासी उनियारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनियारा बाईपास स्थित होंडा शोरूम में मध्य रात्रि के दौरान अज्ञात चोरों ने शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और दो नई मोटरसाइकिलें—होंडा शाइन 125 और एसपी 125—सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

अब पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र उर्फ टरडा मोग्या पुत्र बद्री मोग्या (25 वर्ष), निवासी माता जी के पास, जंगल, टोरड़ी थाना मालपुरा को गिरफ्तार कर लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version