Home crime ड्यूटी के बीच खाकी ने मनाया जन्मदिन, कोतवाली थाना प्रभारी ने कटवाया...

ड्यूटी के बीच खाकी ने मनाया जन्मदिन, कोतवाली थाना प्रभारी ने कटवाया केक

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

धौलपुर के मुख्य बाजार में पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने साझा की खुशियां, टीम भावना और आपसी सौहार्द का दिया संदेश

धौलपुर। त्योहारों और पंचायत चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग कर रही है। इसी बीच धौलपुर के मुख्य बाजार में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने साथियों का जन्मदिन मनाकर कर्तव्य के साथ मानवीय संवेदनाओं और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एएसपी एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिलेभर में पुलिस टीमें सतर्कता बरत रही हैं। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव पुलिस स्टाफ के साथ मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर रहे थे।

गश्त के दौरान थाना प्रभारी को पता चला कि उनके साथ ड्यूटी कर रहे सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह और चरण सिंह का जन्मदिन है। इसके बाद रामकिशन यादव ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और साथी पुलिसकर्मियों के साथ केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया।

ड्यूटी के बीच अचानक मिले इस खुशनुमा पल ने पुलिसकर्मियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी दोनों अधिकारियों को जन्मदिन की बधाई दी।

टीम भावना मजबूत करने का संदेश

थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस परिवार में आपसी सम्मान, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बनाए रखना भी है। ऐसे छोटे-छोटे पल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं और टीम भावना को मजबूत करते हैं।

मुख्य बाजार में खाकी वर्दी में कर्तव्य निभाते हुए खुशियां साझा करने का यह दृश्य पुलिसकर्मियों के बीच आपसी जुड़ाव और सौहार्द का संदेश देता नजर आया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version