लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नागौर, रियाँबड़ी । उपखंड के ग्राम बाड़ी घाटी में संचालित श्री शिव गोपाल गौ सेवा समिति (गौशाला) का पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने निरीक्षण किया। यह दौरा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत वृक्षारोपण और गौशाला निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री कुमावत ने गौवंश की सेवा और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए चारा-पानी की निरंतर उपलब्धता को लेकर समिति की सक्रियता की प्रशंसा की।
ग्रामवासियों ने मंत्री को अवगत कराया कि स्थानीय पशु चिकित्सालय में पिछले 5 महीनों से चिकित्सक का पद खाली है, जिससे पशुपालकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, गौशाला सदस्यगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।