Home latest भारतीय विधि से जन्मदिन मनाने से बढ़ती है आयु: गोविंद प्रसाद सोडानी

भारतीय विधि से जन्मदिन मनाने से बढ़ती है आयु: गोविंद प्रसाद सोडानी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भाविप विवेकानंद शाखा के विशेष बाल संस्कार शिविर में मनाया परिषद के रीजनल संपर्क प्रमुख सोडाणी का जन्मदिन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद के विशेष बाल संस्कार शिविर में गुरुवार को परिषद के रीजनल संपर्क प्रमुख गोविंद प्रसाद सोडाणी का जन्मदिन मनाया गया। कांवाखेड़ा, सेवा बस्ती, अंबेडकर नगर के 90 बच्चों के बीच सोडाणी ने दीप प्रज्जवलित कर गुरुजनों को प्रणाम करते हुए अपना जन्म दिवस मनाते हुए कहा कि बालको जब भी हमारा जन्मदिन आए सूर्याेदय से पहले उठकर स्नान ध्यान कर भगवान का पूजन करें। धरती माता को प्रणाम करें। तिलक लगाकर माता-पिता को प्रणाम करें। भगवान शिव शंकर को जल अर्पित करें। सूर्य को जल चढ़ाए। घर पर ही हवन में आहुतियां दे।

इस तरह जन्मदिन मनाना ही सार्थक है। ऐसा करने से ईश्वर हमें आयु वृद्धि का आशीर्वाद देते है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम बालकक माथे पर तिलक करें । तिलक, सौभाग्य का प्रतीक है बुद्धि पूजा का प्रतीक है। हमारी यह धारणा है कि मस्तिष्क में सरस्वती विराजमान है, और यह शक्ति आपके विचारों का संचालन करती है। मानव को ईश्वर तक पहुंचने वाला साधन है हम जिस प्रकार भगवान का पूजन करते समय भगवान को तिलक लगाते है, उसी प्रकार भगवती सरस्वती से प्रार्थना की जाती है कि है। महादेवी तू इस बालक पर ऐसी कृपा करना जिससे इसके अज्ञान का अंधकार दूर होकर इसमें ज्ञान की ज्योति जगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version