Home latest पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओमप्रकाश चौधरी

अजमेर, पीसागंन। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपित को जेल भेजने के आदेश दिए। पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक पीसांगन निवासी अंशुमान सिंह शेखावत ने अपने चाचा जसवंतसिंह शेखावत पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कस्बे के भूतिया ढाणी निवासी आरोपित समंदरसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपित को जेल भेजने के आदेश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version