एआईसीसी ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग उठाई
देश की 56% आबादी के बावजूद ओबीसी का लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व कम
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली । एआईसीसी ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने कहा कि लोकतंत्र में ओबीसी की आवाज तभी सुनी जाएगी जब ओबीसी के लोग प्रत्यक्ष रूप से चुनकर विधानसभा और लोकसभा में आएंगे।
सेन ने बताया कि देश की लगभग 56% आबादी ओबीसी है, फिर भी वर्तमान में विधानसभा और लोकसभा में उनकी भागीदारी नगण्य है। उन्होंने कहा कि इस कमी को दूर करने के लिए ओबीसी के चुने हुए एमएलए और एमपी को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है कि विधानसभा और लोकसभा में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण लागू करने का बिल लाया जाए और पारित कराया जाए।
राजेन्द्र सेन ने कहा कि वर्तमान में ओबीसी आरक्षण की न्यायिक समीक्षा और उच्च पदों पर बैठे सामान्य वर्ग के लोगों के निर्णयों के कारण, आरक्षण का लाभ धरातल पर कम हो गया है। इसके परिणामस्वरूप, नौकरियों में ओबीसी की मेरिट सामान्य वर्ग से नीचे रहते हुए भी प्रभावित हो रही है और आरक्षित होने के बावजूद ओबीसी उम्मीदवार सरकारी नौकरियों से वंचित रह रहे हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बिल के पात होने से ओबीसी समुदाय को सामाजिक न्याय मिलेगा और लोकतंत्र में उनकी हिस्सेदारी को मजबूती प्राप्त होगी
