Home latest मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पीपलोदी स्कूल हादसे के पीड़ितों से...

मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पीपलोदी स्कूल हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात, आर्थिक मदद की

0

पिपलोदी गांव स्कूल हादसे के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात

शोक संतप्त परिवारों को ₹1,00,000 और घायलों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता

ग्रामीणों से अन्य समस्याओं की जानकारी, अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालावाड़:आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा आज झालावाड़ पहुंचे और हाल ही में पिपलोदी गांव के स्कूल की छत गिरने से बच्चों की मृत्यु के कारण शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की।

मीणा ने कहा कि वे इस दुखद हादसे से अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने पीड़ित बच्चों के परिजनों और गांववासियों से मिलकर घटना की जानकारी ली। शोक संतप्त परिवारों को अपने वेतन से प्रति परिवार ₹1,00,000 और घायलों को ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की।

ग्रामीणों से अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी लेने के बाद, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version