Home latest निस्वार्थ भाव से करें समाज का उत्थान – ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर

निस्वार्थ भाव से करें समाज का उत्थान – ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनोज योगी

बूंदी, नैनवां। ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को नैनवां में धाकड़ उत्‍थान समिति की ओर से आयोजित भामाशाहों के सम्‍मान समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा को समाज के चहुंमुखी विकास और उन्नति का मूलमंत्र बताया।

कार्यक्रम की अध्‍यक्षता धाकड़ महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नरेन्‍द्र नागर ने की। कार्यक्रम में जिलाध्‍यक्ष रामेश्‍वर मीणा, नैनवां प्रधान पदम नागर विशिष्‍ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहें। इस अवसर पर श्री धरणीधर महाराज छात्रावास में सहयोग करने वाले नागरचाल के 108 गावों के 43 भामाशाहों को ऊर्जा राज्‍यमंत्री नागर ने सम्‍मानित भी किया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री नागर ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का रास्ता शिक्षा से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा, “जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे, तभी वे अच्छे पदों पर पहुँचेंगे और समाज तथा देश का नाम रोशन करेंगे।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही अवसर और सुविधाओं के अभाव में वे पीछे रह जाती हैं। यह छात्रावास ऐसी ही प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा।
समाज की ओर से प्रभारी मंत्री श्री नागर का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्‍ता मुकेश नागर, जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. के अधीक्षण अभियंता के.के. शुक्‍ला एवं अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version