नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, प्रदीप के परिजनों से की मुलाकात

0
19
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 “प्रदीप की मौत नहीं, सिस्टम का मर्डर है!” विनोद जाखड़ का बढ़ा कद

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और परीक्षा प्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ एक छात्र की मौत नहीं, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था का परिणाम है।

राहुल गांधी ने कहा कि एक माँ-बाप ने अपना बेटा खो दिया और उनका कोई कसूर नहीं था। देश के लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, सपने देखते हैं, लेकिन जब पेपर लीक होता है तो सिर्फ एक परीक्षा नहीं टूटती, बल्कि एक पूरा परिवार बिखर जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की देन है जिसने शिक्षा प्रणाली को माफियाओं के हवाले कर दिया है। राहुल गांधी ने सीधे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “मोदी-प्रधान की जोड़ी” युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश का युवा अब पढ़ाई से ज्यादा सिस्टम से डरने लगा है। हर भर्ती परीक्षा और एंट्रेंस एग्जाम के बाद पेपर लीक की खबरें सामने आती हैं, लेकिन सरकार सिर्फ बयान देती है, कार्रवाई नहीं।

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित नहीं बनाया गया तो लाखों युवाओं का भरोसा हमेशा के लिए टूट जाएगा।

प्रदीप मेघवाल की मौत के बाद एक बार फिर देशभर में NEET पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं को लेकर बहस तेज हो गई है। राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी बड़ा संदेश माना जा रहा है, खासकर युवाओं और छात्रों के मुद्दे पर।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here