Home latest एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में राधाकृष्णन के नाम...

एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में राधाकृष्णन के नाम का किया ऐलान

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, 17 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में तय हुआ नाम

जेपी नड्डा ने कहा कि राधाकृष्णन का नाम भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया। उन्होंने बताया कि राधाकृष्णन के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है और देश की सेवा में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

विपक्ष सर्वसम्मति से खड़ा करेगी उम्मीदवार

इस घोषणा के साथ ही एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राधाकृष्णन का नाम देशभर में स्वीकार्यता रखता है और उनके चयन से संगठन और मजबूत होगा।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा उपराष्ट्रपति का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने जा रहा है और ऐसे में आगामी चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवार तय कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version