नागौर में 28 मई को राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन आयोजित होगा

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा 28 मई को पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम समिति के चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका डॉ. सुमन रावलोत ने बताया कि नागौर स्थित शारदा बाल निकेतन विद्यालय में महिलाओं का प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है, जिसमें करीब 250 बहनें एवं महिलाएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर समिति द्वारा तीन अलग-अलग प्रशिक्षण वर्ग संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें राजस्थान क्षेत्र का प्रबोध वर्ग, जोधपुर प्रांत का वर्ग और घोष वर्ग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी देना तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है।

28 मई को निकलेगा पथ संचलन

प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत 28 मई को सायं 6 बजे पथ संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन डीडवाना रोड स्थित माली समाज भवन से प्रारंभ होकर विजय वल्लभ चौक, दिल्ली गेट, ए रोड, टिंबर मार्केट, गांधी चौक, किले की ढाल होते हुए शिवबाड़ी स्थित शानेश्वर मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा।

प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख डॉ. वंदना वजीरानी, प्रबोध वर्ग अधिकारी डॉ. यशस्वी, सरोज प्रजापत सहित प्रांत एवं जिला स्तर के पदाधिकारी भी पथ संचलन में उपस्थित रहेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here