Home latest नागौर में जल बिल जमा कराने की सुविधा, आठ टीमें कर रहीं...

नागौर में जल बिल जमा कराने की सुविधा, आठ टीमें कर रहीं डोर-टू-डोर संग्रहण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। शहर में जल उपभोक्ताओं के पानी के बिल सभी क्षेत्रों में वितरित किए जा चुके हैं। उपभोक्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परिसर तथा गांधी चौक स्थित पानी की टंकी के पास बनाए गए काउंटर पर जल शुल्क जमा करवा सकते हैं।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत्त नागौर के अधीक्षण अभियंता श्रवण सिंह खिड़िया ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राजस्व संग्रहण हेतु विभाग की आठ टीमें गठित की गई हैं, जो शहर में डोर-टू-डोर संपर्क कर पानी के बिल जमा कर रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को अपने घर के पास ही बिल जमा कराने की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को पानी का बिल प्राप्त नहीं हुआ हो या बिल कहीं खो गया हो तो ऐसी स्थिति में असुविधा और पेनल्टी से बचने के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से भी बिल जमा कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट phedwater.rajasthan.gov.in पर जाकर विकल्प पर क्लिक कर 12 अंकों का सीआईएन नंबर दर्ज कर बिल की जानकारी प्राप्त कर भुगतान कर सकते हैं।

इसके अलावा उपभोक्ता अपने मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से भी अंतिम तिथि से पहले बिल में दी गई राशि का भुगतान कर सकते हैं।

विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर जल बिल जमा कर पेनल्टी से बचें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version