Home latest नागौर में अनोखी शादी: किसान ने बेटी को दिया ट्रैक्टर, बारातियों को...

नागौर में अनोखी शादी: किसान ने बेटी को दिया ट्रैक्टर, बारातियों को बांटे हेलमेट

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। रियां बड़ी क्षेत्र में एक किसान की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी में पारंपरिक दहेज की जगह उसे खेती के काम आने वाला ट्रैक्टर भेंट किया।

इतना ही नहीं, शादी समारोह में आए बारातियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट भी उपहार में दिए गए। किसान ने शर्त रखी थी कि जो भी बाराती दुपहिया वाहन से शादी में आए, वह हेलमेट पहनकर ही पहुंचे।

शादी समारोह में हनुमान राम माली ने कहा कि आज लगभग हर घर में बर्तन, फ्रिज और टीवी जैसे सामान पहले से मौजूद होते हैं। ऐसे में बेटी को ऐसा उपहार देना बेहतर है, जो उसके जीवन और काम में उपयोगी साबित हो।

उन्होंने बारातियों से अपील करते हुए कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए, क्योंकि कई सड़क हादसों में लोगों की जान सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण चली जाती है।

किसान की इस अनोखी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह शादी इन दिनों रियां बड़ी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version