Home education एम.आर.एस. विद्यालय में मेगा पीटीएम

एम.आर.एस. विद्यालय में मेगा पीटीएम

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— दो छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के टीके लगाए

नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल। शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार विशाल अभिभावक शिक्षक बैठक ( मेगा पीटीएम) का आयोजन प्रदेश में 16 मई को किया गया। इसी के तहत शनिवार को कस्बे की राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 8 बजे से दस बजे तक मेगा पीटीएम का आयोजन हुआ। संस्था प्रधान मनीष कुमार मीणा ने बताया कि विशाल अभिभावक शिक्षक बैठक में अभिभावकों को बच्चों की उपस्थिति एवं प्रथम परख के परिणाम से अवगत करवाया गया।

वहीं दूसरी ओर राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर से बचाने की मुहिम के तहत शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रथम चरण के तहत छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version