Home latest मुख्यमंत्री एसएमएस अस्पताल जाकर गलत ब्लड चढ़ाने से मौत हुई महिला के...

मुख्यमंत्री एसएमएस अस्पताल जाकर गलत ब्लड चढ़ाने से मौत हुई महिला के परिवार को एक करोड रुपए की सहायता प्रदान कर हालातो में सुधार करें:खाचरियावास

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। पूर्व मंत्री प्रताप खाचरियावास सिंह ने कहा कि एसएमएस अस्पताल में गलत ब्लड चढ़ाने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के लिए राजस्थान की भाजपा सरकार जिम्मेदार है, पिछले वर्ष भी सचिन शर्मा नाम के बांदीकुई के नौजवान की गलत ब्लड चढ़ाने से मौत हो गई थी सवा वर्ष में तीन मौतें हो चुकी है गलत ब्लड चढ़ाने से इन बातों के लिए राजस्थान की सरकार जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तुरंत प्रभाव से एसएमएस का दौरा करना चाहिए क्योंकि एसएमएस अस्पताल में ना दवाई मिल रही है ना जांच हो रही है गलत ब्लड चढ़ाने से मौत जरूर हो रही है। एसएमएस अस्पताल का पहले कभी नाम हुआ करता था जब से भाजपा की सरकार आई है,एसएमएस के हालात बिगड़ते जा रहे हैं ।

एसएमएस भ्रष्टाचार और लापरवाही का अस्पताल बनकर रह गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को तुरंत प्रभाव से गलत ब्लड चढ़ाने से मौत हुई। महिला के परिवार को एक करोड रुपए की सहायता देकर इस मामले की जांच कर कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करके सख्त कदम उठाने चाहिए। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं रुक सके खाचरियावास ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस चुप नहीं रहेगी गलत ब्लड चढ़ाने से सवा वर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई है, महिला की मौत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है, तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री अस्पताल का दौरा करें और खुद उनके परिवार को एक करोड रुपए की सहायता प्रदान करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version