मोहर्रम का निकला जुलूस

0
162
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गूंजा या अली या हुसैन के नारे ढोल ताशों व मातमी धुनों के साथ निकला ताजिया

पादूकलां। कस्बे सहित आस पास के ग्रामीण आँचल में रविवार को जुलूस निकालकर मोहर्रम आस्था व शिद्दत के साथ मनाया गया। कस्बे में ताजिया का जुलूस निकाला गया। जिसे नगर भ्रमण के बाद निर्धारित चौकी पर रखा गया। इसके बाद परंपरागत हथियारों से अखाड़ा में शामिल युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया। जुलूस में शामिल लोगों ने हसन-हुसैन की शहादत को याद कर मातम मनाया। जुलूस में शामिल लोग या अली और या हुसैन के नारे लगा रहे थे। या अली और या हुसैन के नारों से कस्बा गुंजायमान होता रहा। मौलाना ने बताया कि इमाम हुसैन को हमेशा इंसाफ, बराबरी और भाईचारा के लिए याद किया जाता रहेगा। इंसानों में सदाचार जगाने वाले ये उसूल, उम्मीद करें कि मोहर्रम के ताजिए देखकर और मजबूत हो।अकीदतमंदों ने विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रदर्शन किया। लाठी, डंडा और तलवार के खेलों का प्रदर्शन कर जुलूस की परंपरा का निर्वहन किया।इंसानों में सदाचार जगाने वाले ये उसूल, उम्मीद करें कि मोहर्रम के ताजिए देखकर और मजबूत हो। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद बड़ी संख्या में अनेक प्रकार के मुस्लिम समुदाय के लोग अनेक प्रकार के करतब दिखा रहे हैं पादूकलां के मदीना मस्जिद नूरानी मस्जिद होते बाजार अजमेर रोड होते हुए जुलूस निकाला गया। शाम को ताजिया को कर्बला में दफन किया गया। रियाँबड़ी तहसीलदार रामेश्वर लाल गटेला थानाधिकारी भारमल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए।मोहर्रम ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों एवं हुसैनी कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा पुलिस प्रशासन मीडिया का भी स्वागत किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here