लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गूंजा या अली या हुसैन के नारे ढोल ताशों व मातमी धुनों के साथ निकला ताजिया
पादूकलां। कस्बे सहित आस पास के ग्रामीण आँचल में रविवार को जुलूस निकालकर मोहर्रम आस्था व शिद्दत के साथ मनाया गया। कस्बे में ताजिया का जुलूस निकाला गया। जिसे नगर भ्रमण के बाद निर्धारित चौकी पर रखा गया। इसके बाद परंपरागत हथियारों से अखाड़ा में शामिल युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया। जुलूस में शामिल लोगों ने हसन-हुसैन की शहादत को याद कर मातम मनाया। 