लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। प्रदेश में चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम को और गति देने के लिए आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी एवं सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं के मध्य महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को खत्म करने के विरोध में चल रहे अभियान में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाकर रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों के सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में आये परिवर्तन की जानकारी आमजन के बीच पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस पार्टी तथा सिविल सोसाइटी आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ मनरेगा बचाओ संग्राम को जन-जन तक लेकर जाएंगे।
बैठक में सिविल सोसाइटी की ओर से निखिल डे, कमल कुमार टाक, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
(