Home education फैशन इवेंट एनुअल व्हाइट पार्टी का भव्य आयोजन

फैशन इवेंट एनुअल व्हाइट पार्टी का भव्य आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने किया अपने परिधानों का प्रदर्शन

जयपुर। एमएनआईटी फैशन क्लब और आर्द्रा मीडिया की ओर से सहयोगी इंडियन समिट द्वारा आयोजित फैशन इवेंट “एनुअल व्हाइट पार्टी 2026’’ में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ अपने परिधानों का प्रदर्शन किया।

मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) परिसर स्थित वीएलटीसी लॉन्स में आयोजित फैशन और मनोरंजन से भरपूर इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लवीना टंडन, जाने-माने ज्वेलरी डिज़ाइनर इंद्रजीत दास तथा मिस राजस्थान 2015 निकिता शर्मा, मीनाक्षी वशिष्ठ, आर्द्रा मीडिया के संस्थापक प्रेरक मिश्रा तथा इंडियन समिट के संस्थापक प्रियांश भारद्वाज मौजूद रहे।एमएनआईटी का प्रतिनिधित्व होमी धाभाई ने किया।

फैशन शो में  शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपने परिधानों का प्रदर्शन किया

आर्द्रा मीडिया के संस्थापक प्रेरक मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एक शानदार फैशन शो से हुई, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपने परिधानों का प्रदर्शन किया। इसके बाद डीजे नाइट ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम की थीम के अनुरूप प्रतिभागी और दर्शक आकर्षक सफेद परिधानों में नजर आए, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में जयपुर एवं आसपास के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पॉप-अप स्टॉल्स दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही

इंडियन समिट के प्रियांश भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लगाई गईं विभिन्न पॉप-अप स्टॉल्स दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इन स्टॉल्स में आर्टिफ़िशियल ज्वेलरी से लेकर हस्तनिर्मित उपहारों तक की विविध वस्तुएं उपलब्ध थीं। रेड कार्पेट अनुभव, संगीत, फैशन और मनोरंजन के समन्वय ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

एमएनआईटी फैशन क्लब के होमी धाभाई के अनुसार एनुअल व्हाइट पार्टी 2026 का यह सफल आयोजन एमएनआईटी जयपुर की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत संस्थान शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक विकास को भी समान महत्व देता ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version