Home latest मौसम की मौज मस्ती के लिए सरकारी नियम ताक पर,जान हथेली पर...

मौसम की मौज मस्ती के लिए सरकारी नियम ताक पर,जान हथेली पर लेकर सफर कर रहे हैं लोग

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

गौतमशर्मा
राजसमंद

कामलीघाट से गोरम घाट तक घने जंगल के सफर में लोगों की मस्ती पड़ रही भारी,सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन ने कर रखी है आंखें बंद,

पूर्व में भी हादसों में हो चुकी है कई लोगों की मौत,

एंकर – हेलो केवल अपनी मौज मस्ती और सेल्फी के लिए जान जोखी में डालने तक को नहीं चूकते है।भले ही उनकी मौज मस्ती प्रशासन का कामकाज बढ़ा देती है। राजस्थान के ‘मिनी कश्मीर’ के नाम से मशहूर गोरमघाट घूमने आने वाले पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। अच्छी बारिश के बाद यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को खूब लुभा रही है। लेकिन कामलीघाट से गोरमघाट तक चलने वाली यात्री ट्रेन में भारी भीड़ के कारण कई लोग ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि गोरमघाट की खूबसूरती देखने के लिए राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से लोग आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान ट्रेन के ऊपर बैठकर यात्रा करना बेहद खतरनाक हो सकता है और यह कभी भी एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस तरह के जोखिम भरे सफर को रोकने के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version