Home latest सावन माह के आखरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भीड़

सावन माह के आखरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भीड़

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

नसीराबाद/अजमेर। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां सावन महीने के आखरी सोमवार को शहर के विभिन्न शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है। साथ ही शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।

गौरतलब है कि सावन माह के आखरी सोमवार के दिन शिवलिंगों का दूध, जल से अभिषेक किया गया। शिवलिंगों को पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिरों में घंटी, घडिय़ाल, शंख व झालर के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

शहर के पलसानिया रोड स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर, सिटी पेट्रोल पंप स्थित महाकालेश्वर मंदिर,सहित बीर चौराहा स्थित के प्राचीन शिव मंदिर आदि अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। वहीं सावन मास में एक महीने तक प्रत्येक शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। वहीं सावन के आखरी सोमवार को शहर के प्राचीनतम जागेश्वर महादेव मंदिर और पेट्रोल पंप स्थित महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। मंदिर में भोले के दर्शन करने के लिए सुबह 5 बजे से ही लंबी-लंबी लाइन दिन भर लगी रही। वही आपको बता दे की शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देर शाम तक देखने को मिली। इसके अलावा सावन महीने के आखरी सोमवार को कई लोगों ने घर पर ही भगवान शिव की पूजन का बंदोबस्त किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version