Home accident जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मचा

जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मचा

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

भरतपुर –
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया। नीचे बैठे एडवोकेट एवं अन्य लोग बाल बाल बच गए. एडीएम सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया है.उन्होंने भवन की जांच के लिए मौके पर पी डब्ल्यू डी के अधिकारी बुलाकर निरीक्षण कराया जा रहा है।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर के भवनों की छत क्षतिग्रस्त है और आगे भी ऐसा हादसा देखने को मिल सकता है। एडवोकेट बृजेंद्र बिहारी शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आर आर वन कोर्ट के सामने मेरा चैंबर है. मैं और क्लाइंट बैठे हुए थे ऊपर से छत से प्लास्टर का टुकड़ा हमारे ऊपर आकर गिरा हम और क्लाइंट बाल बाल बचे. उन्होंने कहा कि हमने पूर्व में उच्च अधिकारियों को जर्जर भवन के बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। जर्जर भवनों को लेकर के तमाम खबरें सामने आ रही हैं और अधिकारियों के द्वारा जर्जर भवनों की लिस्ट भी मांगी गई है लेकिन खुद जिला कलेक्टर भवन के परिसर की हालत किसी से छुपी नहीं है और आए दिन हादसों की खबरें सामने आ रही हैं।मौके पर एडीएम सिटी राहुल सैनी ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।

उन्होंने कहा कि पी डब्ल्यू डी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है.उनसे जांच कराई जाएगी.अगर यह बिल्डिंग कंडम होगी तो तुड़वाई जाएगी नहीं तो सही मरमत कराकर ठीक कराया जाएगा.
सिविल डिफेंस टीम को बुलाकर मलवे को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने छत को सही कराने के निर्देश दिए है साथ ही एडवोकेट और आमजन को दूसरी जगह शिफ्ट करा रहे हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version