Home latest मारुति नगर, गांधी विहार एयरपोर्ट, सांगानेर में अंबेडकर जयंती मनाई

मारुति नगर, गांधी विहार एयरपोर्ट, सांगानेर में अंबेडकर जयंती मनाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर. अंबेडकर स्मारक स्थल, गांधी विहार एयरपोर्ट, सांगानेर पर भी  अंबेडकर जयंती मनाई गई  । इस अवसर पर सुबह 8:00 बजे भारी जन सैलाब के साथ, मुख्य अतिथि  महेंद्रसिंह राजावत, हजारीलाल बैरवा, तथा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा मूर्तिकार एवं  संजय नागरवाल (अनुभाग अधिकारी, माननीय उप मुख्यमंत्री) द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया ।
रैली में महिलाओं सहित कई हजार लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
समिति के संरक्षक  बाबूलाल महुआ ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर ,ज्योतिबा फुले, एवं सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 70 से अधिक उच्च माध्यमिक, एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में रक्षित नागरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष श्रीरामपाल निर्मल महासचिव,  कन्हैयालाल बैरवा, द्वारा संबोधित कर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया ।मंच संचालन  राम किशोर बैरवा द्वारा किया गया ।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version