लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा
उनियारा: शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य कश्यप को “डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन (दिल्ली) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया। संस्था के अनुसार शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में नवाचार तथा उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
प्रो. वी. एल. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य कश्यप ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य किया है, जिसके चलते उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान की घोषणा के बाद महाविद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।