लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ईद मिलादुन्नबी का निकाला जुलूस
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया।जुलूस मदीना मस्जिद से शुरू होकर सदर बाजार, छतरियों का मोहल्ला जामा मस्जिद चौक ,ककोड़ गेट,बस स्टेंड, ईदगाह, बागर बस्ती,से तालाब की पाल पर समापन हुआ । जुलूस का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया मिठाई , शर्बत आदि बांटी गई। ईदगाह में अंजुमन इस्लामिया मदीना मस्जिद कमेटी का सम्मान किया गया ।
बागर मस्जिद कमेटी द्वारा स्वागत किया गया । मुसाफिर खाने में लंगर का खाना खिलाया गया। इस अवसर पर मदीना मस्जिद इमाम कामिल रजा ,हाफिज सैयद अब्दुल कादिर,मौलाना अरबाज ,सदर शकील अहमद कादरी ,सलीम अहमद अगवान, सलाम भाई मेवाफरोश,नियाज़ अहमद कादरी,इकबाल अहमद एडवोकेट,अब्दुल सत्तार, जहीर अहमद रंगरेज,आतिफ पठान,नदीम मेवाफरोश,सरफराज गौरी, जिब्रान कादरी,इदरीस मोहम्मद,हाजी हनीफ मोहम्मद,हाजी अब्दुल मुजीब,जावेद मनिहार ,इरफान कादरी ,फारुक हुसैन, साहिल रजा,जावेद रजा, हारून यूसुफ सहित सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।