Home latest महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में केरम प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में केरम प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत उत्सव क्लब द्वारा प्रायोजित केरम प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल मे बताया की उद्घाटन समारोह मे ओमप्रकाश नराणीवाल, सुशील मारोठिया, सुरेश कचोलिया, राजेन्द्र कचोलिया, राजेन्द्र बिड़ला, केदार गगरानी, का स्वागत अभिनंदन खेल प्रायोजक उत्सव क्लब के अध्यक्ष प्रदीप बल्दवा व ओमप्रकाश मालानी, श्याम बिड़ला द्वारा किया गया।

मंच संचालन मुख्य खेल प्रभारी कैलाश अजमेरा ने किया। केरम खेल प्रभारी कमलेश सोमानी ने बताया कि 15 वर्ष से कम आयु के बालक बालिका, एकल युगल वर्ग 15 वर्ष से अधिक के पुरुष एकल एवं युगल व महिला एकल, कपल के सात श्रेणी में एकल में 128 व युगल में 38 खिलाड़ी सहभागी रहे। आयोजन मे मुख्य खेल प्रभारी अर्चित मून्द्रडा, सह खेल प्रभारी अकित लाखोटिया सहित केरम के सह प्रभारी योगेश सोनी व जुबीन बाहेती का भी सहयोग रहा। इस दौरान कई समाज जन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version