Home latest महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज, 12 टीम ले रही भाग

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज, 12 टीम ले रही भाग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत महिलाओं को खेलों में आगे लाने के लिए महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में एमपीएल फीमेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। तीन दिवसिय एमपीएल फीमेल प्रतियोगिता केसर ग्रुप के कमल सोनी – टीना सोनी द्वारा प्रायोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ राष्ट्रगाण के साथ किया गया। उसके पश्चात अतिथीयों द्वारा टॉफीयों का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य खेल प्रभारी कैलाश अजमेरा और अर्चित मूंदड़ा ने बताया कि प्रभारी मधु देवपुरा एवं अंजना मालू के सानिध्य मे यह कार्यक्रम महेश स्पोर्ट्स एकैडमी पर शुरू हुआ है।

मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि एमपीएल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी एवं पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा रहे। साथ ही नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, नगर मंत्री संजय जागेटिया, संयोजक व पुर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी, सह संयोजक केजी राठी, अभिजीत सारडा, प्रहलाद नुवाल, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड, विनय माहेश्वरी, सुभाष लढ़ा, कैलाश अजमेरा, अर्चित मूंदडा द्वारा सामुहिक रूप से भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्रतियोगिता में 12 टीम जिसमें 72 महिलाएं और 24 युवतियाँ भाग ले रही है। जो पिछले कई दिनों से अपने पारिवारिक दायित्व को निभाते हुए प्रैक्टिस कर इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही है। प्रभारी कल्पना सोमानी ने बताया कि सह प्रभारी अंकित लखोटिया, पल्लवी लढा, शीतल बिरला, रेनू कोगटा, अंतिमा लाहोटी, सरिता मुंदड़ा, प्रदीप जागेटिया, अंकित सोमानी, सचिन काबरा, अरुण बियानी, भरत सोडाणी आदि के सहयोग से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हर्ष सोमानी का कमेंट्री में सहयोग रहा। प्रथम मेच सुभाष नगर वर्सेस शास्त्री नगर बी के मध्य आयोजित हुआ। जिसमें शास्त्री नगर बी विजेता रही। दुसरा मैच शास्त्री नगर ए वर्सेस विजय सिंह प्रथिक नगर के बीच हुआ जिसमें शास्त्री नगर टीम विजेता रही। तृतीय मैच चंद्र शेखर आज़ाद नगर वर्सेस पुराना शहर के मध्य हुआ जिसमें चंद्रशेखर आजाद नगर टीम विजय रही। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं से पधारे अध्यक्ष, मंत्री, महिला संगठन, युवा संगठन के अध्यक्ष व मंत्री व समाज जन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version