Home latest पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती कार्यक्रम

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती कार्यक्रम

0

 

एंटरटेनमेंट पैराडाइज में होगा भव्य आयोजन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का मिलेगा मार्गदर्शन:— मदन राठौड़

जवाहर सर्किल से ईपी तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। (रूपनारायण सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शनिवार को जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज स्थित सेंट्रल लॉन में भव्य आयोजन किया जाएगा। राजधानी में होने वाले इस भव्य आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमायम उपस्थिति रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, पूर्व अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जाजया लिया और व्यवस्था टोली को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि धर्मपरायण, कुशल प्रशासक, प्रजावत्सला पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में रानी अहिल्याबाई होल्कर के महासम्मेलन में भाग लेंगे। इसी कड़ी में जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे जवाहर सर्किल से एंटरटेनमेंट पैराडाइज तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा में सम्मलित होंगे।

सम्मेलन में जयपुर संभाग के मंडल अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थिति रहेंगी। शुक्रवार को कार्यक्रम निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी,अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, डॉ अपूर्वा सिंह, उप महापौर पुनिट कर्णावत, भाजपा नेता रवि नैय्यर सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version