Home latest महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी में बीए के लिए प्रवेश प्रारंभ

महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी में बीए के लिए प्रवेश प्रारंभ

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा | (दुर्योधन मयंक) महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूनी में सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई 2026 से प्रारंभ कर दी गई है।

महाविद्यालय के उप निदेशक आदित्य कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि दूनी तहसील मुख्यालय स्थित इस महाविद्यालय में “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। बीए प्रथम वर्ष के साथ-साथ एमए हिन्दी साहित्य और एमए भूगोल में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोई भी विद्यार्थी, जिसने किसी भी बोर्ड एवं किसी भी वर्ष में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो, वह महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर से संबद्ध इस परीक्षा केंद्र महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी में प्रवेश ले सकता है।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version