Home latest महात्मा गांधी जयंती पर जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

महात्मा गांधी जयंती पर जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

“वैष्णव जन तो तेने कहिए” और “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम” की गूंज से भावविभोर हुआ जनसमूह

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में गांधीजी की प्रतिमा पर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, गांधीवादी विचारकों एवं आमजन ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गांधीजी के आदर्शों का स्मरण

इस अवसर पर जिला कलक्टर संधू ने महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों को याद करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

भजनों की सामूहिक प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के प्रिय भजनों का सामूहिक श्रवण कराया गया। “रघुपति राघव राजा राम”, “वैष्णव जन तो तेने कहिए” और “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम” जैसे भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भावपूर्ण माहौल में जनसमूह गांधीजी की शिक्षाओं और विचारों से प्रेरित होता नजर आया।

अन्य संस्थानों में आयोजन

गांधी जयंती पर नगर विकास न्यास, महात्मा गांधी अस्पताल एवं अन्य संस्थानों में भी संगोष्ठी, पुष्पांजलि और विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।

बड़ी संख्या में हुआ जनसमूह उपस्थित

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, सचिव नगर विकास न्यास ललित गोयल, उपखंड अधिकारी भीलवाड़ा, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट्स एवं गाइड्स, गांधीवादी विचारक तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version