लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
स्वास्थ्य जागरूकता और योग–मेडिटेशन के महत्व पर दिया जोर
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
माहेश्वरी वूमेंस एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा गुरुवार को स्मृति वन में ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती और नगर अध्यक्ष सुमन सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
चेयरपर्सन निशा सोनी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग व मेडिटेशन के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम का समन्वयन आशिमा डाड ने किया, जबकि डायरेक्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन सोनल माहेश्वरी ने बताया कि ट्रैकिंग जैसी गतिविधियां शरीर को ऊर्जावान बनाने के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती हैं।
डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस कल्पना सोमानी ने कहा कि सुबह की ताज़ा हवा और योग अभ्यास से मनुष्य का मन और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रकृति के बीच स्वास्थ्य, योग और आनंद से भरपूर समय बिताया।
