Home education महाराष्ट्र की भामाशाह परिवार ने शहीद नारायण लाल गुर्जर को श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र की भामाशाह परिवार ने शहीद नारायण लाल गुर्जर को श्रद्धांजलि दी

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

गौतमशर्मा
राजसमन्द

शहींद के नाम से बने विद्यालय में फर्नीचर भिजवाए, 100 टेबल स्टूल बच्चों के शिक्षण कार्य में उपयोगी साबित होंगे,

विनोल के रहने वाले नारायण लाल गुर्जर पुलवामा आतंकी हमले में हुए थे शहीद,

एंकर – राजसमंद जिले के बिनोल गांव के रहने वाले सैनिक नारायण लाल गुर्जर जो पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए थे उनकी शहादत को याद करते हुए महाराष्ट्र की भामाशाह महिला ने उनके नाम से बने विद्यालय में अपने सामाजिक सरोकार निभाए। शहीद सैनिक नारायण लाल गुर्जर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को महाराष्ट्र की एक भामाशाह महिला निलाम्बरी जय तीर्थ राव की ओर से छात्राओं को बैठने के लिए 2लाख रुपये की लागत के 100टेबल व 100स्टूल सेट भेंट किया गया।

इसको लेकर ग्रामीणों ने भामाशाह महिला की काफी प्रशंसा की ओर उनका आभार जताया। जानकारी के अनुसार बताया कि बिनोल के मांगू नाथ जो कई सालों से महाराष्ट्र में उनके निवास पर कार्य करते हैं ऐसे में शहीद सैनिक गुर्जर की स्कूल बालिका के फर्नीचर के अभाव में पढ़ाई में हो रही परेशानीयो अवगत करवाया तो भामाशाह महिला ने बालिका के लिए टेबल स्टूल देने की बात कही हालांकि भामाशाह महिला स्कूल में नही आई लेकिन मांगू नाथ द्वारा उनके द्वारा दान की गई टेबल स्टूल स्कूल में पहुचा दी गई ।

इस अवसर पर उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में यह फर्नीचर की सामग्री भेंट की गई है समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख ने कहा कि भामाशाहों की कोई कमी नहीं है महाराष्ट्र राज्य के भी भामाशाह बालिकाओं के लिए एवं शहीद सैनिक के सम्मान में बालिकाओं को बैठने के लिए टेबल स्टूल दिए इस पर भामाशाह महिला का आभार जताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version