- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी, पीसांगन (अजमेर)
पीसांगन। अमित शाह द्वारा जयपुर में नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मांगलियावास थाना परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
इस मौके पर थानाधिकारी दिनेश चौधरी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, महिला सखी, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र और सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने केंद्रीय गृह मंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और नए आपराधिक कानूनों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की।
इस प्रसारण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पुलिस कर्मियों और आमजन को कानूनों की जानकारी और समझ प्रदान करना रहा, ताकि इनका प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
- Advertisement -














































