लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक): शहर के प्राचीनतम भूतेश्वर महादेव मंदिर में कुमावत समाज द्वारा पौष बड़ा प्रसादी का भोग लगाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने हलवा, पूरी, पकौड़ी और दाल का भोग लगाकर भक्तों में प्रसादी वितरण की और पंगत प्रसादी का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान भूतेश्वर महादेव की फूलों से सजाई गई झांकी का भी आयोजन किया गया। महिला भक्तों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्ति भाव को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने समाज की एकता और बालकों की उच्च शिक्षा पर विशेष जोर दिया। इस पहल के लिए समाज के लोगों ने आयोजक युवाओं की प्रशंसा की।
इस अवसर पर कुमावत समाज के सत्यनारायण कुमावत, बद्री कुमावत, रमेश कुमावत, गिरिराज कुमावत, भवानी कुमावत टेकेदार, सुरेश कुमावत, मोहन कुमावत, ब्रह्मदेव कुमावत, मनोज कुमावत, सीता देवी कुमावत, सुशीला देवी कुमावत, नीतू कुमावत माछीवाल, बुद्धि प्रकाश कुमावत, सुनीता कुमावत, राहुल कुमावत, क्रिष कुमावत सहित लगभग 200 लोग उपस्थित थे।