Home latest बीजेपी के वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनियां राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

बीजेपी के वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनियां राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सतीश पूनियां को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। तीरथ सिंह रावत- उत्तराखंड  ,राममाधव- दिल्ली,बैजयंत जय पांडा, उड़ीसा से,डी पुरंदेशवरी आंध्रप्रदेश ,रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश ,वर्षाबेन नरेंद्र भाई गुजरात ,डॅा. भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र , सरदार मनमोहन सिंह बादल- पंजाब,लाल सिंह आर्य- मध्यप्रदेश ,प्रो. एम नागराज – कर्नाटक , प्रो. तारिक मंसूर – उत्तर प्रदेश, डॅा. मधुचंद्रकर- पश्चिम बंगाल इन सभी को राष्ट्रीय उपाध्य बनाया गया है।

इसी तरह से पार्टी ने राजस्थान से सतीश पूनियां को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। पार्टी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री,शिवप्रकाश  राष्ट्रीय सह महामंत्री  संगठन, सौदान सिंह को भी यही जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं डॅा. सतीश पूनियां ,विनोद तावड़े, सुनील बंसल, विपल्व कुमार देव, स्मृति ईरानी, गजेंद्र पटेल, हरीश त्रिवेदी, संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version